spot_img
21.5 C
Varanasi
Saturday, March 7, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री ने दिलायी शपथ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से तहसील सभागार में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री ने निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष जनार्दन मिश्र महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर मंत्री ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए डेमोक्रेटिक बार के अधिवक्ताओं के लिये भवन,लाइब्रेरी और दो कूलर वाटर मुहैया कराये जाने का घोषणा किया। इस मौके पर सकलडीहा तहसील को प्रदेश का आदर्श तहसील बनाये जाने के लिये अधिवक्ताओं का सुझाव और सहयोग की भरोशा दिया।

सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के लिये अधिवक्ता कक्ष और अधिवक्ताओं के लिये बनेगी लाइब्रेरी

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पूर्व विधायक स्व.रामजीत राजभर हमारे पिता ने सकलडीहा तहसील और महुजीनाल पुलिया का निर्माण के लिये तत्कालीन मुख्यमंत्री से स्वीकृति दिलाया था। हमारा प्रयास रहेंगा की सकलडीहा तहसील प्रदेश का आर्दश तहसील बने। इसके लिये यहां के अधिवक्ताओं का सहयोग और सुझाव देने की अपील किया। इसके साथ ही डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सकलडीहा की मांग पर लाइब्रेरी,अधिवक्ता भवन और दो कूलर वाटर सुविधा मुहैया कराने जाने की घोषणा किया।

डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा,महामंत्री आशुतोष मिश्रा,कोषाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित तिवारी,संयुक्त् सचिव सुभाष चन्द्र भारती सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मंत्री अनिल राजभर और उपजिलाधिकारी कुंदन राजकपूर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव और सीओ स्नेहा तिवारी ने शपथ दिलाया।

इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, शिवमंगल बियार पिछड़ा आयोग के सदस्य,वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह,सिविल बार अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह,महामंत्री आशुतोष मिश्रा,कुबरेनाथ सिंह,रमाशंकर खरवार,शैलेन्द्र पांडेय,महेन्द्र प्रताप सिंह,सुरेश यादव,राजकुमार सिंह,शिवगोबिंद सिंह,सच्चिदानंद सिंह सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

मनियारपुर में डॉ. अम्बेडकर की टूटी प्रतिमा पर पुनर्निर्माण और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोश: एसडीएम को पत्रक सौंपकर कार्यवाई की...

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। तहसील क्षेत्र के मनियारपुर ग्राम सभा में डॉ. भीम राव अम्बेडकर की टूटी प्रतिमा को लेकर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks