spot_img
31.1 C
Varanasi
Thursday, October 1, 2026
spot_img

Chandauli news- शिक्षा मित्रों ने बढे़ हुए मानदेय के लिये कैबिनेट मंत्री को दिया बधाई

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेशभर के एक लाख 43 हजार शिक्षा मित्रों को बढ़े हुए मानदेय शिक्षा मित्रों को सम्मान पूर्वक दिया गया है। जिसमें जिले के 1424 शिक्षा मित्रों को इसका लाभ मिला है। गुरूवार को शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने उनके आवास तेन्दुईपुर में पहुंचकर मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र और मालाफूल से सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा मित्रों कैबिनेट मंत्री के मुख्यमंत्री से मिलकर किये गये प्रयास का सराहना किया।

जिलाध्यक्ष ने कहाँ की शिक्षामित्रों की दयनीय दिशा के बारे में ज़ब मुख्यमंत्री जी से बात करने में सब हिचकिचाते थे तब कैबिनेट मंत्री ने हम लोगों की सुरक्षा स्थायित्व व सम्मानजनक सेवा के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर निवारण करने का अनुरोध किया था। जिस पर मुख्यमंत्री  ने निवारण करने का वादा किया था। मानदेय वृद्धि के साथ कैशलेस चिकित्सकी सुविधा और मूल विद्यालयों में स्थानांतरण की सुभारंभ होने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने मंत्री को अंगवस्त्रम व मुँह मीठा करा कर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर मंत्री ने सभी शिक्षामित्रों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील किया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत, महामंत्री राजेश सिंह, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सियाराम राय, रामकरन, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, संध्या पाठक, कंचलता, बेबी कुमारी, पिंकी सिंह रवि कुमार, जसवंत आशुतोष पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, चेखुर यादव, आलोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दुर्गा पूजा में नियमों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई: आयोजकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks