spot_img
37.1 C
Varanasi
Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित करने की कार्रवाई शुरू, मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी बिल की जानकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

सभी स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को पोस्टपेड मोड में संचालित करने का निर्णय

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। प्रबंध निदेशक नितीश कुमार (पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को पोस्टपेड मोड में संचालित करने के आदेश दिए हैं। बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्थापित सभी स्मार्ट मीटर तत्काल प्रभाव से पोस्टपेड सिस्टम में बदले जा रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत, उपभोक्ताओं को बिजली की खपत के बाद बिल प्राप्त होंगे। कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरकार ने राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रणाली बंद करने और सभी स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का निर्णय लिया है।

बताया कि बिल एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। पोस्टपेड बिल हर महीने की 10 तारीख तक जारी किए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन मामलों में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सिस्टम में पंजीकृत नहीं हैं, वहां व्यापक जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे।

उपभोक्ताओं द्वारा उनके विद्युत बिल को लेकर शिकायत की गई है। इस स्थिति के निराकरण के लिए 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष काउन्टर/कैम्प लगाए जाएंगे। उपभोक्ता संबंधित बिजली वितरण निगम के व्हाट्सएप चैटबॉट और 1912 हेल्पलाइन के माध्यम से भी अपने बिल देख सकेंगे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शिक्षा मित्रों ने बढे़ हुए मानदेय के लिये कैबिनेट मंत्री को दिया बधाई

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेशभर के एक लाख 43 हजार शिक्षा मित्रों को बढ़े...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks