spot_img
20.1 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

बकरीद पर हुई दिल दहलाने वाली घटना, बकरे की कुर्बानी की जगह खुद की कुर्बानी दे दी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

देवरिया। जनपद में बकरीद पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई ,जिसमें एक शख्स ने बकरीद पर बकरे की कुर्बानी की जगह खुद की कुर्बानी दे दी। शख्स ने खुद का गला रेतने से पहले एक चिट्ठी भी लिखी जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया है। शख्स अपना गला रेतने के बाद तड़पता रहा है जिसके बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामला देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव का है। जहां के रहने वाले 60 साल के ईश मोहम्मद ने खुद की कुर्बानी दे दी। ईश मोहम्मद ने अपने घर के बाहर बनी झोपड़ी में खुद का गला रेत लिया। बताया जा रहा है कि ईश मोहम्मद करीब एक घंटे तक झोपड़ी में तड़पता रहा। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी कराह सुनी और दौड़कर पहुंचे तो अवाक रह गए। ईश मोहम्मद को उनके परिजन आनन फानन में मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए जिसके बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि ईश मोहम्मद ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इस नोट में उन्होंने लिखा है कि “इंसान अपने घर में बकरे को बेटे की तरह पोसकर कुर्बानी करता है वो भी जीव हैं। कुर्बानी करनी चाहिए मै खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। सुकून से मिट्टी देना। किसी से डरना नहीं है। जिस जगह खूंटा है उसी जगह पर मेरी कब्र होना चाहिए।”

परिजनों ने बताया है कि वह बहुत धार्मिक इंसान था। सुबह ईश मोहम्मद ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़कर घर आया था इसके बाद वह सीधे घर के बाहर बनी झोपड़ी में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब परिजनों ने जाकर देखा तो झोपड़ी मे खून फैला था और ईश तड़प रहा था। इसके बाद ईश मोहम्मद को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई।

वही इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि यूपी 112 पर कालर द्वारा सूचना दी गयी कि जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार के एक व्यक्ति ने अपना गला काट लिया है। इस सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची एवं घायल ईश मोहम्मद अंसारी को एम्बुलेन्स द्वारा उपचार हेतु मेडिकल कालेज देवरिया भेजा गया। पुनः उनकी स्थिति गम्भीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिये बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कराया गया। दुर्गभाग्यवश उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। नियमानुसार कार्यवाही करायी जा रही है।

मौके की जांच एवं फील्ड यूनिट द्वारा उपलब्ध कराये गये साक्ष्य से भी प्रथम दृष्टया स्वंय द्वारा गला काटने की बात की पुष्टि की गयी है। इस सन्दर्भ में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

महाराजा सुहेलदेव की विरासत और स्वाभिमान के लिये एकजुटता जरूरी: अनिल राजभर

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। आगामी 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में आजमगढ़ के फूलपुर मादुलपुर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks