spot_img
34.2 C
Varanasi
Wednesday, July 29, 2026
spot_img

chandauli news- मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक गोली लगाने से हुआ जख्मी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ तिराहा के पास रविवार की तड़के क्राइम ब्रांच और बलुआ पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों ने चहनिया बाजार एचडीएफसी बैंक के सामने से बीते तीन जून को मोबाइल और रूपये लूट की वारदात को अंजाम दिया था. मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।

रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चहनिया लूट कांड के आरोपी बलुआ तिराहा होते हुए चैबेपुर वाराणसी जाने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरों को रोका तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से धानापुर का अटौली गांव निवासी अनुपम पांडे उर्फ गोलू  22वर्ष घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका साथी, बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर गांव के रहने वाले आकाश कुमार 21वर्ष को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में पुलिस के एक दरोगा जमीलउद्दीन के हाथ में भी गोली लगी है जिनका उपचार कराया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक तमंचे, जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

सकलडीहा क्षेत्र अधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बीते 3जून को चहनिया बाजार में युवक के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- खाद दुकानों पर एसडीएम की छापेमारी, स्टॉक रजिस्टर खंगालते ही मची खलबली

तीन स्थानों पर पहुंचकर जांची खाद-बीज की उपलब्धता, अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई के संकेत परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks