spot_img
19.1 C
Varanasi
Saturday, November 7, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- दवा लेकर घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जिला अस्पताल से उपचार कर लौटते समय हुआ हादसा, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। जिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहे एक मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इलाज कराकर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, विशुनपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय चन्द्रशेखर राजभर कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह वह साइकिल से सधन तिराहे पहुंचे और वहां से टेंपो के जरिए जिला अस्पताल चंदौली इलाज कराने गए। दवा लेने के बाद वह घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, लेकिन नहीं बच सकी जान

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायल चन्द्रशेखर को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

परिवार का इकलौता सहारा छिन गया

मृतक चन्द्रशेखर राजभर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से पत्नी हसीना, पुत्र गौरव, पुत्री काजल और आरो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर का कमाने वाला सदस्य चले जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। गांव में हर आंख नम थी और शोक की लहर दौड़ गई।

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके और बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने मृतक के घर पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना पर सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जिले के 1267 विद्यालयों में बच्चों को मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, 14 सप्ताह तक चलेगा विशेष पोषण अभियान

पहले सप्ताह में बच्चों को परोसा गया गरमा-गरम सूजी का हलवा, पोषण स्तर सुधारने के लिए विभाग की पहल समयबद्ध...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks