परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद में स्थानीय अवकाश को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने आदेश जारी किया है। इसके तहत आगामी 10 नवंबर 2026, मंगलवार को पूरे जनपद में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश होली के अवसर पर पूर्व में निरस्त किए गए स्थानीय अवकाश के स्थान पर घोषित किया गया है।

होली पर निरस्त किया गया था स्थानीय अवकाश
गौरतलब है कि 3 मार्च 2026 को होली के अवसर पर जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट अधिनियम के तहत पहले से सार्वजनिक अवकाश होने के कारण स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद निरस्त किए गए स्थानीय अवकाश के लिए दूसरी तिथि निर्धारित की जानी थी।
जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने 10 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। इस निर्णय के तहत होली के अवसर पर निरस्त किए गए स्थानीय अवकाश की भरपाई अब निर्धारित तिथि पर की जाएगी।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके अनुसार 10 नवंबर, मंगलवार को जनपद में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।



