spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा मे वाहनों की लग रही लम्बी कतार, जाम से राहगीर परेशान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है। सड़क निर्माण के कारण बीते तीन दिनों से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिती से कोतवाली पुलिस का पसीने छुट जा रहे है। वन वे मार्ग होने के कारण अलीनगर तिराहा से लेकर सकलडीहा चंदौली चहनिया मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग जा रही है। जाम के कारण राहगीर से लेकर यात्री परेशान रहे।

सकलडीहा कस्बा में सघन तिराहा से लेकर यूनियन बैंक तक सड़क निर्माण वन वे अधूरा पड़ा हुआ है। बीते एक सप्ताह से कार्यदायी संस्था की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। वन वे मार्ग पर निर्माण होने के कारण जाम की स्थिती हो जा रही है। सकलडीहा अलीनगर तिराहा पर वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है। हालाकि कोतवाली पुलिस बीते तीन दिनों से सुबह से शाम तक जाम छुड़ाने में जुटी हुई है। जाम के कारण पुलिस को ठंड में पसीने छुट जा रहे है। यात्रियों का कहना कि सघन तिराहा और अलीनगर तिराहा पर गोलंबर नहीं बनने के कारण जाम की स्थिती हो रही है। जबकि पूर्व में गोलंबर निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चर्चा किया गया था। वही व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कस्बा में जाने वाली मार्ग बंद होने से काफी समस्या हो रही है।

इस मौके पर केातवाल दिलीप श्रीवास्तव,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय, गुड़िया यादव,दिनेश यादव,विजय शंकर चौहान,राजेन्द्र सिंह आदि दरोगा लगे रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks