spot_img
36 C
Varanasi
Monday, March 9, 2026
spot_img
spot_img

जमीन और पैसों के लालच में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन और पैसों के लालच में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 5 मार्च को जलालपुर निवासी विशाल सिंह की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ कंदवा पुलिस को जांच में लगाया गया। जांच के दौरान जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया।

हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक के सगे बड़े भाई विवेक सिंह ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और सीसीटीवी का डीवीआर भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले वह एक मामले में जेल जा चुका था। जेल से लौटने के बाद घर में उसका सम्मान कम हो गया था और परिवार के लोग छोटे भाई की बात ज्यादा मानने लगे थे।

चार महीने पहले 75 लाख रुपये में जमीन बिकने के बाद मिले पैसे वह खर्च कर चुका था। जब उसने छोटे भाई से मदद मांगी तो उसे बार-बार अपमानित किया गया। होली के दिन शराब के नशे में उसने गुस्से में आकर घर के हाल में सो रहे छोटे भाई के सिर में पीछे से गोली मार दी।

गोली लगते ही विशाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब लालच और अहंकार हावी हो जाए, तो खून का रिश्ता भी पल भर में खून से रंग जाता है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री ने दिलायी शपथ

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से तहसील सभागार में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks