spot_img
33.9 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

पोखरी हुई ओभर फ्लो, सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। विकास खंड क्षेत्र के कूरा गांव में पोखरी का गंदा पानी ओभर फ्लो होकर गांव के मुख्य मार्ग पर बह रहा है। नतीजा यह है कि उक्त बदबूदार गंदा पानी लोगों को नरकिय जीवन जीने पर विवस कर दिया है। वही मुख्य मार्ग पर जमा पानी से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चेताया की जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होगी तो हम लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि पोखरी की गहराई लगभग 60 फीट है। लेकिन 4 वर्ष में एक बार भी पोखरी की सफाई नहीं हुई। भीषण गर्मी में यह दशा है तो बरसात के दिन में क्या होगा। ग्रामीणों को चिंता सता रही है भयंकर गर्मी के दिनों में सड़क पर नाली के पानी से आवागमन में करने परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि पोखरी की साफ सफाई करवा दी जाती तो पोखरी का गंदा पानी ओभर फ्लो नहीं होता। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार अवगत कराया लेकिन गांव की राजनीति के कारण प्रधान ग्रामीणों को इस विकट समस्या से निजात नहीं दिलाने में असमर्थ है।

वही ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि शीघ्र गंदा पानी का समुचित निकासी नहीं किया गया तो  हम ग्रामीण विकासखंड कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

जल हमारे जीवन का आधार, इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं: पिंटू पाल

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र ‌के उकनीबीरमराय गांव निवासी किसान नेता पिन्टू पाल ने 22 मार्च को विश्व...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks