spot_img
23.1 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

एसडीएम की सख्ती पर सीएम आवास के लिये बनवासियों को भूमि हुई चिन्हित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

महीनों बाद एक दर्जन वनवासियों के चिन्हित भूमि पर कार्यदायी संस्था ने गिरायी मिट्टी

बीडीओ और प्रधान की पहल पर बनवासियों के लिये बनेगी कालोनी

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर की सख्ती के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने रविवार को कार्यदायी संस्था के साथ पहुंचकर एक दर्जन वनवासियों के लिये भूमि को चिन्हित कराया गया। इसके साथ ही चिन्हित भूमि पर मिट्टी गिराकर समतल कराये जाने का पहल शुरू कर दिया गया है। एसडीएम की ओर से ग्राम सभा के प्रस्ताव पर बनवासियों को भूमि आवंटित किया जायेगा। एसडीएम के पहल का बनवासियों ब्लॉक प्रशासन ने सराहना किया है।

बीते कई वर्षो से टिमिलपुर सड़क के किनारे बनवासी मिट्टी की रिहायसी झोपड़ी बनाकर गर्मी,जाड़ा और बरसात के दिनों में रहने को मजबूर थे। तत्कालीन डीएम ईशा दुहन की निर्देश के बाद भी बनवासियों को भूमि चिन्हित करने को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से भूमि चिन्हित करने को लेकर हीला हवाली किया जा रहा था। भूमि चिन्हित नहीं होने पर फोर लेन सड़क निर्माण कार्य भी बंद पड़ा था। कार्यदायी संस्था की ओर से बार बार बनवासियों को हटाने का दवाब बनाया जा रहा था। लेकिन जमीन चिन्हित नहीं किया जा रहा था।

एसडीएम की सख्ती पर लेखपाल कार्यदायी संस्था के साथ भूमि को चिन्हित करते हुए मिट्टी गिराकर भूमि को समतल कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। शीध्र ही ग्राम सभा से प्रस्ताव लेकर बनवासियों को भूमि आवंटित किया जायेगा।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि बनवासियों के लिये भूमि चिन्हित कर लिया गया है। ग्राम सभा के प्रस्ताव के बाद सीएम आवास का निर्माण शुरू हो जायेगा।

इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल राजेश पासवान,प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,सचिव संदीप गौतम,कार्यदायी संस्था से सुधीर चौहान,सुनील नायक सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks