spot_img
28.1 C
Varanasi
Monday, September 14, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा तहसील क्षेत्र ‌के 13 तालाबों की नीलामी मंगलवार को

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र में 13 तालाबों की नीलामी मंगलवार को कल तहसील सभागार में होगी। तहसील प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक नीलामी प्रक्रिया चलेगी। इन तालाबों में चहनिया विकास खंड के चार गांवों (कैलावर, पट्टी, डेरवा कला, नीचूपुर) के चार तालाब शामिल हैं।

सकलडीहा विकास खंड के नईकोट, पिपरी, मनियारपुर (तीन तालाब) और फेसुडा (एक तालाब) के कुल छह तालाबों की भी बोली लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, धानापुर विकास खंड के जनौली, रामरूपदासपुर और जमुरखा गांवों के तीन तालाबों की नीलामी होगी।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि बोली में शामिल होने के लिए आवेदकों को पिछले छह माह के भीतर जारी आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि किसी कारणवश ये प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होते हैं, तो आवेदक शपथ पत्र देकर बोली लगा सकते हैं और 15 दिनों के भीतर सभी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए आरक्षित बोली का 10 प्रतिशत अग्रिम राशि के रूप में जमा करना अनिवार्य है।

एसडीएम ने यह भी बताया कि नीलामी प्रक्रिया में गांव के मछुआरों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि इन वर्गों से कोई बोली लगाने वाला नहीं होता है, तो कोई भी अन्य व्यक्ति नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकेगा।

इस अवसर पर तहसीलदार अनुराग सिंह और ओमप्रकाश भारती सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- किसानों के लिए बड़ी खबर! बारिश से बर्बाद फसलों का जल्द मिलेगा मुआवजा

तहसीलदार ने राजस्व टीम को दिए सर्वे में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks