spot_img
31.5 C
Varanasi
Wednesday, July 8, 2026
spot_img

Chandauli news- शिक्षकों को सरकार का बड़ा सुरक्षा कवच: 5 लाख तक कैशलेस इलाज, चन्दौली में 15 शिक्षकों को मिले कार्ड

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

विकसित भारत की मजबूत नींव हैं शिक्षक: रवीन्द्र जायसवाल

परिवर्तन टुडे न्यूज
चन्दौली, 08 जुलाई 2026। “राष्ट्र को विकसित बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।” प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया है।

वाराणसी में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग तथा मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत जनपद के 15 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों तथा उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से चन्दौली जनपद के लगभग 10,327 लाभार्थी सीधे लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में प्रति छात्र ₹1,200 की धनराशि भी हस्तांतरित की गई। यह राशि विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग तथा स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रदान की गई है।

राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस धनराशि का उपयोग केवल बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति में करें तथा उन्हें निर्धारित वेशभूषा में नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ शिक्षा विभाग के एमओयू के तहत शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी सजीव प्रसारण किया गया। इसके अंतर्गत स्थायी शिक्षकों एवं कार्मिकों को ₹10 लाख का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, ₹1 करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, ₹1 करोड़ का स्थायी दिव्यांगता बीमा, ₹1.60 करोड़ तक का एयर दुर्घटना बीमा तथा आकस्मिक परिस्थितियों में बच्चों की शिक्षा एवं पुत्रियों के विवाह हेतु अतिरिक्त सहायता (एड-ऑन कवर) उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी प्रकार पात्र संविदा कर्मियों को ₹80 लाख तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, स्थायी एवं आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में क्रमशः ₹80 लाख एवं ₹40 लाख, एयर दुर्घटना की स्थिति में ₹80 लाख तक का बीमा कवर तथा बच्चों की शिक्षा एवं पुत्रियों के विवाह के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, ₹10 हजार से कम मासिक वेतन प्राप्त करने वाले कार्मिकों को शून्य शेष (जीरो बैलेंस) बैंक खाता, एसबीआई डेबिट कार्ड तथा ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिला प्रशासन जनपद की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री एवं जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और नवाचारों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, जनप्रतिनिधि, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा में 12 जुलाई को हरियाली का महाअभियान, डेढ़ लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत में लगेंगे 1298 पौधे, जीओ टैगिंग और संरक्षण...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks