spot_img
22.6 C
Varanasi
Thursday, November 19, 2026
spot_img
spot_img

भारी बारिश में गिर गया घर… घबराएं नहीं! सरकार पीड़ित सभी परिवारों को देगी पक्का मकान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

नियामताबाद ब्लाक अंतर्गत हसनपुर, कम्हरिया गांव सहित आस-पास के इलाकों में जल भराव की समस्या का जिलाधिकारी द्वारा किया गया स्थलीय भ्रमण

दैवीय आपदा से गिरे कच्चा मकानों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार आवास उपलब्ध कराए जाएं जिलाधिकारी

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा बुद्धवार को जिले में विगत दिनों हुई लगातार बारिश एवं अहिरौरा डैम की अतिरिक्त पानी छोड़ने से हुई जगह-जगह जल जमाव से परेशानी एवं नुकसान का जायजा लेने हेतु नियामताबाद ब्लाक के हसनपुर कम्हरिया गांव सहित आस-पास के इलाकों का स्थलीय भ्रमण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से कुशल क्षेम जाना और हर संभव मदद दिलाने के लिए भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, अधिशासी अभियंता चंद्र प्रभा, मूसाखाड, बंधी प्रखण्ड, तहसीलदार, लेखपाल के साथ गांव में दैवीय आपदा/भारी बारिश से गिरे हुए कच्चा मकानों को देखा एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को पूरे गांव में सर्वे करने के साथ पात्र लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जलभराव की स्थिति, नालियों की सफाई, बिजली आपूर्ति और आवागमन व्यवस्था का भी जानकारी के साथ आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो, यह वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को दैवीय आपदा के अंतर्गत गिरे कच्चा मकानों का सर्वे करने के कार्य में शिथिलता बरतने पर शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता चंद्र प्रभा, मूसाखाड, बंधी प्रखण्ड को निर्देशित करते हुये कहा कि गढ़ई नदी, चंद्र प्रभा नदी का क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना बनाकर शासन स्तर पर भेजने के निर्देश दिये।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जन्मदिवस विशेष : अखाड़े की मिट्टी से पत्रकारिता की कलम तक, रजनी कांत पांडेय ने बनाई अलग पहचान

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद के सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र ‌के बथावर गांव निवासी रजनी कांत पांडेय का 19 नवंबर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks