spot_img
23.4 C
Varanasi
Monday, November 9, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- लक्ष्मणगढ़ में 10 नवंबर को होगा विराट कुश्ती दंगल, जुटेंगे नामी-गिरामी पहलवान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली
चहनिया। लक्ष्मणगढ़ गांव स्थित श्री लच्छू ब्रह्म बाबा धाम में दो दिवसीय वार्षिक शृंगार एवं कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के तहत 9 नवंबर सोमवार को बाबा का भव्य वार्षिक शृंगार हुआ। वहीं 10 नवंबर को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा।

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा आयोजन

आयोजन के दूसरे दिन 10 नवंबर को बाबा का जलाभिषेक, हवन-पूजन एवं कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न एक बजे से विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ होगा। दंगल में चंदौली सहित आसपास के जनपदों तथा दूर-दराज के क्षेत्रों से नामी-गिरामी पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करने पहुंचेंगे।

दूर-दराज से पहुंचेंगे पहलवान

आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कुश्ती प्रेमियों को दंगल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक संजय सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय लोगों से धार्मिक आयोजन एवं कुश्ती दंगल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- आजादी के साथ शुरू हुई अमड़ा की रामलीला, 80 वर्षों से कायम है परंपरा

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली Story By- नीरज अग्रहरि कमालपुर। विकास खंड क्षेत्र के अमड़ा गांव में श्रीरामलीला समिति के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks