spot_img
25.3 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

भूमि विवाद प्रकरण को लेकर सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चन्दौली। जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के ग्राम डांडी में स्वामीनाथ तिवारी की भूमि पर चल रहे कथित अवैध दख़ल एवं विवाद के मामलों को लेकर मंगलवार को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि यह मामला केवल भूमि विवाद नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा से भी सीधा जुड़ा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से कहा कि त्वरित राजस्व निरीक्षण कराया जाए, अवैध कब्ज़े के प्रयासों पर तत्काल रोक लगे, दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा व न्याय को प्राथमिकता दी जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विगत दिनों कुछ विवादित तत्वों द्वारा भूमि पर अवैध कब्ज़े का प्रयास किया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व भय बना है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि संपूर्ण मामला राजस्व अभिलेखों एवं स्थानीय जांच में स्पष्ट रूप से तिवारी परिवार के पक्ष में प्रमाणित है, इसके बावजूद असामाजिक तत्व दबाव बनाकर कब्ज़े का प्रयास कर रहे हैं।

इस बाबत उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में सूर्यमुनी तिवारी, जैनेन्द्रधर दुबे, विजय मिश्रा, संजय तिवारी, विकास पाण्डेय,रत्नेश पाठक, शरद चंद तिवारी, कैलाश तिवारी, पप्पू चौबे, चंद्रभूषण तिवारी सहित स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks