spot_img
35.6 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

सोनकर बस्ती मे लगा गंदगी का अंबार: आने जाने को मजबूर है ग्रामीण, साफ सफाई अभियान चलाये जाने की मांग

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय का सदर गांव सभा सकलडीहा होने के बाद भी सकलडीहा कस्बा में जगह जगह कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। सुबह शाम एसडीएम तहसीलदार बीडीओ और एडीओ पंचायत के कार्यालय में बैठने के बाद भी समस्या को लेकर अधिकारी अनजान बने हुए है। कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। ग्रामीणों ने सोनकर बस्ती,राजभर बस्ती और यादव बस्ती में साफ सफाई अभियान चलाये जाने की मांग किया है।

सकलडीहा कस्बा तहसील और ब्लॉक मुख्यालय का सदर ग्राम सभा है। यहां पर विभिन्न शिक्षण संस्थान के साथ सरकारी कार्यालय कोतवाली सहित देवस्थली है। इसके बाद भी ग्राम सभा की ओर से साफ सफाई को लेकर कोरमपूर्ति किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की ओर से पूर्व में लाखों रूपये खर्च करके जगह जगह कूड़ा बाक्स लगाया गया था। जिससे लोगो सुलभता से कूड़ा डाल सके। लेकिन ग्राम सभा की ओर से कूड़ा बाक्स का रख रखाव का इंतजाम और निगरानी नहीं किये जाने से लाखो रूपया बर्बाद होगया। यही नही कूड़ा ढोने के नाम पर ई रिक्सा पर लाखो रूपये खर्च किया गया। लेकिन ई रिक्सा से भी कूड़ा करकट जगह जगह से ढोये नहीं जाने पर गांव की गली मुहल्ले में कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। इसकी कई बार शिकायत किया गया। बाबजूद विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर डीएम से मिलकर शिकायत करने की चेतावनी दिया है।

इस बाबत डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने बताया कि संबधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से समस्या को दूर कराया जायेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- फाइल को लेकर तहसीलदार चैंबर में बवाल: अधिवक्ता घायल, प्रभारी राजस्व लिपिक बाथरूम में छिपा; मुकदमा दर्ज

तहसीलदार के निर्देश के बावजूद खतौनी शुद्धीकरण की 38(2)की फाइल रोकने का आरोप परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली सकलडीहा। तहसीलदार के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks