spot_img
30.6 C
Varanasi
Friday, October 9, 2026
spot_img

Chandauli news- तुलसी आश्रम रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र स्थित तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय–पटना रेलखंड के डाउन लाइन पर तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना सकलडीहा कोतवाली पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने अथवा ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

इसी घटना के दौरान गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भख्सी गांव निवासी काजल नामक महिला भी मामूली रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद वह अपने घर चली गई।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- व्यापारी से लूट के शीघ्र खुलासे की मांग, एसपी से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। चहनियां क्षेत्र के व्यापारी से मारपीट कर एक लाख बीस हजार रुपये लूटे जाने की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks