spot_img
34.4 C
Varanasi
Friday, July 10, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का भव्य अभिनंदन, शिक्षकों ने जताया विश्वास

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बीआरसी सकलडीहा सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने श्री तिवारी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सकलडीहा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों के विकास तथा शिक्षक-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को नई दिशा मिलेगी।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षक हितों की रक्षा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने संगठन की ओर से हर रचनात्मक कार्य में पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

समारोह में संगठन के जिलाध्यक्ष नवीन सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष यादव, अशफाक अहमद, प्रमोद यादव, धर्मेंद्र यादव, मनीष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चहनियां बाजार में दबंगई का तांडव, बीच सड़क पर मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में शुक्रवार सुबह तीन मनबढ़ युवकों ने बीच सड़क...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks