spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

चंदौली न्यूज: आईजीआरएस निस्तारण में सकलडीहा तहसील चौथी बार अव्वल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा।  आईजीआरएस में आई समस्याओं के निस्तारण में जिले में सकलडीहा तहसील चौथी बार पहले स्थान पर आकर अव्वल रही है। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर माह में आईजीआरएस की निस्तारण में सकलडीहा तहसील जिले में चौथे स्थान पर रहा। वही पूरे प्रदेश में 61 रैंक हासिल किया है। दूसरे नंबर पर पीडीडीयू नगर तहसील तीसरे नंबर पर सदर और चौथे नंबर पर नौगढ़ और चकिया पांचवे स्थान पर रहा।

एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के लगातार मॉनिटरिंग के कारण अक्तूबर माह में पुन: चौथी बार एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में पूरे प्रदेश में 61 रैंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वही मुगलसराय तहसील 104 रैंक हासिल करके जिले में दूसरे स्थान पर 134 रैंक पाकर सदर तहसील तीसरे और 174 रैंक हासिल करके नौगढ़ चौथा व 346 रैंक पूरे प्रदेश में हासिल कर पांचवे स्थान पर रहा। सितम्बर माह में सकलडीहा तहसील 100 अंक में 90अंक प्राप्त कर जिले में निस्तारण के मामले में पहला स्थान हासिल किया था।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से चौथी बार जिले में पहला रैंक हासिल हो पाया है।

इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद, लेखपाल आलोक पांडेय, राजेश पासवान, चंदन यादव, संजय मौर्या, श्वेतिमा सिंह, पूजा सिंह, रश्मि गुप्ता, रंजना सिंह सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks