spot_img
34.4 C
Varanasi
Thursday, June 11, 2026
spot_img

Chandauli news- ई-कॉमर्स पर कीटनाशक बिक्री के लिए नए नियमः अमेज़न, फ्लिपकार्ट सहित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यापार हेतु निर्देश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
चंदौली। प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीटनाशकों की बिक्री के संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, विक्रेताओं को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, मीशो और जियोमार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर व्यापार करने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

ये निर्देश भारत सरकार की अधिसूचना सा.का.नि. 846 (अ) दिनांक 24 नवंबर 2022 पर आधारित हैं। यह अधिसूचना कीटनाशी नियमावली 1971 के नियम 10(E) (ई-वाणिज्य इकाई के माध्यम से कीटनाशी का विक्रय) के तहत जारी की गई है। इसके तहत, लाइसेंसधारी विक्रेता अपनी लाइसेंस अवधि के दौरान ई-कॉमर्स इकाई के माध्यम से किसानों के घर तक कीटनाशकों की आपूर्ति कर सकते हैं।

हालांकि, ऐसा करते समय लाइसेंसधारी को कीटनाशी अधिनियम और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के सभी प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी विक्रेता द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपंजीकृत, खतरनाक कीटनाशकों, खरपतवारनाशकों या अन्य कृषि रक्षा रसायनों की अवैध बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उस पर कीटनाशी अधिनियम 1968 और नियम 1971 की संबंधित धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शिव पार्वती विवाह में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूजांयमान हुआ पंडाल

परिवर्तन टुडे चन्दौलीStory By- मनोज कुमार मिश्राचहनियां। विकास खंड क्षेत्र के भलेहटा गांव में सात द्विवसीय श्री शिवपुराण महाकथा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks