परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली व तपस्थली रामगढ़ में बाबा कीनाराम के 426वें तीन दिवसीय जन्मोत्सव को लेकर जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधिक्षक आदित्य लाग्हे ने मातहतों व बाबा कीनाराम मठ के आयोजकों संग बैठक की गयी। जिसमें मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो उसके मददेनजर चर्चा की गयी।
जिसमें मठ के प्रशासक व व्यवस्थापक द्वारा मेले में उत्पन्न होने वाली समस्या को आलाधिकारियों के संमक्ष रखा जिस पर जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने समस्यायो से संबंधित विभाग को तत्काल चुस्त व दुरूस्त कार्य कराने की चेतावनी देते हुए कहा कि जन्मोत्सव के दौरान किसी भी श्रद्धालुओ को कोई दिक्कत न हो नही तो जिम्मेदरानां पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। वही प्रख समाजसेवी सूर्यनाथ सिंह ने बाढ़ से जमें हुए पानी की समस्या, कुए पर स्नान, बिजली, पीडब्लूडी, मेडिकल की व्यवस्था के मददेनजर आलाधिकरियों का ध्यान आकृष्ट करवाया।
वही पुलिस अिक्षक आदित्य लाग्ड़े ने कहा कि मेले में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ पूरे मेला परिक्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी। वही क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा त्रिपाठी ने कहा कि मेले मे सादे भेष में महिला व पुरूष पुलिस बल तैनात रहेगी। इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत पैदा करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
इस दौरान सीडीओ आर.जगत साई, बिजली विभाग के जेई सुभाष यादव, पीडब्लूडी जेई राजेश कमार, बीडीओ, राजेश नायक, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, ग्राम सचिव आन्न्द यादव, मेजर अशोक सिंह व्यवस्थापक बाबा कीनाराम मठ रामगढ़, अशोक सिंह, धनन्जय सिंह, प्रभु नारायण सिंह लल्ला, अरविन्द सिंह दिलदार नगर बाबा कीनाराम मठ के सचिव, रणजीत सिंह, राजकुमार सिंह, अवधेश मौर्या, दिनेश सोनकर, मिडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा सहित सैकड़ो ग्रामीण मोजूद रहे।



