spot_img
23.8 C
Varanasi
Sunday, October 11, 2026
spot_img

Chandauli news- नवरात्र के पहले दिन बलुआ में आस्था का महाकुंभ, गंगा घाट पर उमड़ी भारी भीड़; एक घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बलुआ बाजार में एक घंटे तक लगा रहा भीषण जाम, मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भीड़

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
चहनियां। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को बलुआ स्थित पश्चिमवाहिनी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन गंगा घाट से लेकर क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों तक भक्तिमय माहौल बना रहा।

नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे गंगा स्नान के लिए बलुआ घाट पहुंचे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों और देवालयों में पहुंचकर देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

प्रमुख मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

क्षेत्र के महड़ौरी स्थित मां लक्ष्मी मंदिर, टांडा घाट स्थित मां घटवारी देवी मंदिर, रमौली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, चकिया बिहारी मिश्र गांव स्थित मां बंगला भगवती मंदिर, मटियरा स्थित मां खखरा देवी मंदिर और मथेला स्थित मां काली देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में स्थित मंदिरों में भी लोगों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। मंदिरों और आसपास के इलाकों में मां के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

बलुआ बाजार में एक घंटे तक लगा रहा जाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर यातायात पर भी दिखाई दिया। बलुआ बाजार में करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। गंगा घाट से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों और बाजार में उमड़ी भीड़ के कारण आवागमन बाधित हो गया। स्थिति ऐसी हो गई कि लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नवरात्र के पहले दिन गंगा घाट, मंदिरों और बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मां शैलपुत्री की झांकी का पट खुलते ही गूंजे जयकारे, दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks