spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन: सौपा ज्ञापन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्टेशन मास्टर राकेश राजेंद्र पटेल को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि अगर रेल प्रशासन उनकी मांगों को नहीं सुनता तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों की ठहराव को लेकर अवगत कराया।

सकलडीहा रेलवे स्टेशन दानापुर मंडल का आखिरी रेलवे स्टेशन है। यहां पर कोरोना कल से पूर्व दो एक्सप्रेस ट्रेन रुकती थी। लेकिन उसके बाद यहां पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेन रूकती है जिसके कारण  व्यापारियों, छात्रों व आम जनमानस को दिल्ली, मुंबई, गुजरात पंजाब व  लखनऊ जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन का लगभग छह हजार रुपये का टिकट बिकता है।

सकलडीहा रेलवे स्टेशन के आसपास गांव के लगभग 1 लाख से अधिक की आबादी प्रतिदिन आवागमन की समस्या से जूझ रही है। कई बार ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद व विधायक से ट्रेन रोकने की मांग किया लेकिन उन्होंने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया। जबकि काशी विश्नाथ मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा प्राचीन स्वंय भू कालेश्वरनाथ, जामेश्वरनाथ और औघड संत डगरिया सरकार सहित विभिन्न धार्मिक और पयर्टन स्थल है। ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर राकेश राजेन्द्र पटेल को ज्ञापन देते हुए यह भी चेतावनी दिया कि अगर रेल प्रशासन उनकी मांग को नहीं सुना तो वह धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान सोनू पटेल, राजेश मोदनवाल, आशीष सिंह मोनू,सोनू सिंह,निरंजन कुमार,बबलू पासवान, धनंजय राय, सुनील कुमार,बबलू पाल, जितेंद्र कुमार,सोनू प्रजापति, कर्नल,किशन राय, गुलाब राम, विकास, सौरभ, अंकित सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks