spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

पुलिस चौकी के अभाव में सड़क पर ड्यूटी करने को मजबूर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.


परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान बीते छह माह पूर्व सघन तिराहा की पुलिस बूथ को बुल्डोजर लगाकर गिराकर दिया गया। पुलिस बूथ के अभाव में कोतवाली पुलिस चिलचिलाती धूप और उमस में सड़क पर सुबह शाम ड्यूटी करने को मजबूर है। जबकि पुलिस बूथ निर्माण के लिये जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी तहसील के राजस्व कर्मी पुलिस बूथ बनाने को लेकर टालमटोल कर रहे है।

सकलडीहा कस्बा के सघन तिराहे पर पुलिस बूथ होने से जाम की समस्या के साथ लोगों के साथ राहगीर और सवारियों को सुरक्षा का विश्वास बना रहता था। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुलिस बूथ गिराकर तत्काल कार्यदायी संस्था की ओर से बनाने की बात कही गयी थी। लेकिन छ:ह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस बूथ के लिये भूमि का चिन्हित तक नहीं किया गया। जिसके कारण पुलिस बूथ और पीकेट पर तैनात पुलिस कर्मी सुबह शाम सड़क पर धूल फांकते हुए सड़क के किनारे टेबल कुर्सी दुकानदारों से मांग कर ड्यूटी करने को मजबूर है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से पुलिस बूथ के लिये भूमि आवंटित नहीं किया गया।

आरोप है कि तहसील प्रशासन की ढ़ुलमुल रवैया के कारण पुलिस कर्मी परेशान है। वही तहसील प्रशासन की ओर से जमीन चिन्हित करने का दावा किया जा रहा है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks