spot_img
19.1 C
Varanasi
Saturday, November 7, 2026
spot_img
spot_img

पशु एम्बुलेन्स सेवा होने के बाद भी पशु-पालकों को चिकित्सा सेवा का नही मिल रहा था लाभ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के पहल पर शुरू हुआ पशु एम्बुलेंस

पशु पालकों को जागरूक करने के लिए पशु एम्बुलेंस सेवा के प्रचार प्रसार को लेकर बैठक

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह का पहल अब रंग लाने लगा है। धानापुर विकास खंड के प्रत्येक गांवों में पशु एम्बुलेंस सेवा अब दौड़ने लगी है। चिकित्सकों की टीम गांवों में पहुंचकर मवेशियों का जांच पड़ताल पर दवा के साथ आवश्यक जानकारी दे रहे है। इससे पशुपालकों को काफी राहत मिल रही है।

धानापुर ब्लाक सभागार में बीते दिनों पशु पालकों को जागरूक करने के लिए पशु एम्बुलेंस सेवा के प्रचार प्रसार को लेकर बैठक हुई। जिसमें ब्लाक प्रमुख अजय सिंह द्वारा विकास खण्ड में चलायी जा रही पशु एम्बुलेन्स की सेवा को लेकर चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष, फर्मासिस्ट रितेश यादव, एवं पशु चिकित्साधिकारी धानापुर डॉ. आनन्द कुमार के साथ समीक्षा बैठक किया गया।

इसमें बताया गया कि लगभग विगत 03 वर्षों से एम्बुलेन्स की सेवा क्षेत्र में उपलब्ध है। बावजूद व्यापक प्रचार-प्रसार न होने के कारण पशु-पालकों को चिकित्सा सेवा का लाभ नही मिल रहा है।

पशु पालकों को बताया गया कि उक्त सेवा का लाभ टोल फ्री नं० (मोबाईल वेटेनरी यूनिट) एम यू वी 1962 पर डायल कर लिया जा सकता है। इसके लिए पशु-पालको को मात्र 2 रुपए, 5 रुपए और 10 रुपए सरकारी लेवी चार्ज के रूप में लिया जायेगा।

बैठक में पशु पालकों ने बताया कि हम लोगों को एम्बुलेन्स कि कोई जानकारी नहीं थी पता मिलने पर पशु चिकित्सालय से सम्पर्क किया गया तो एम्बुलेंस कर्मियों कि लापरवाही सामने आयी। जिसके लिए ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने चेतावनी दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी।

अजय सिंह ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में एम्बुलेंस सेवा का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर पशु पालकों तक इसका लाभ पहुंचाया जाय। उन्होंने पशु एम्बुलेंस कर्मियों को गावों में रोस्टर बनाकर पशुपालकों से मिलकर पशु का समुचित ईलाज करें। इसके तहत दो गावों में जमुरखा व बहेरी में पशु एम्बुलेंस सेवा पहुंचकर दर्जनों पशुओं का ईलाज किया।

चिकित्सक टीम में शामिल फार्मा सिस्ट आशीष कुमार, रितेश यादव आदि शामिल रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जिले के 1267 विद्यालयों में बच्चों को मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, 14 सप्ताह तक चलेगा विशेष पोषण अभियान

पहले सप्ताह में बच्चों को परोसा गया गरमा-गरम सूजी का हलवा, पोषण स्तर सुधारने के लिए विभाग की पहल समयबद्ध...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks