spot_img
38.2 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

नाला निर्माण के दौरान टूटी कई उपभोक्ताओं का पेयजल कनेक्शन, व्यापारियों में आक्रोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा में फोरलेन सड़क और नाला निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था की मनमानी से व्यापारियों में आक्रोश पनपने लगा है। आरोप है कि नाला निर्माण के दौरान जगह जगह पेयजल कनेक्शन टूट गया है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को बाल्टी और जग लेकर सड़क पर पानी भरना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि तीन साल होने वाला है। इसके बाद भी एक किलो मीटर से भी कम सड़क तो दूर नाला का निर्माण नहीं हो पाया है। जगह जगह नाला निर्माण के कारण एक ओर जहां व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। वही दूसरी ओर कई जगह जल निगम की कनेक्शन कट जाने से उपभोक्ताओं को बाल्टी और जग लेकर सड़क पर पानी भरना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सधन तिराहा से लेकर प्रतिक्षा हास्पीटल तक दोनो पटरी नाला निर्माण जगह जगह अधूरा पड़ा हुआ है। गंदा नाला का दूषित पानी टूटी हुई जल निगम की कनेक्शन से लोगों के टोटीं तक पहुंच रहा है। दूषित पानी और दुर्गध से उपभोक्ता परेशान है। कस्बावासियों ने जिला प्रशासन से टूटी हुई जल निगम की कनेक्शन को सही कराने और अधूरा नाला निर्माण को पूरा कराये जाने की मांग किया है।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए शीध्र ही समस्या का निदान कराया जायेगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks