spot_img
20 C
Varanasi
Friday, November 6, 2026
spot_img
spot_img

गाज़ीपुर के किसानों का जत्था पंतनगर किसान मेले के लिए रवाना

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

तीन दिवसीय मेले में गाज़ीपुर के 48 प्रगतिशील किसान होंगे शामिल

परिवर्तन टुडे डेस्क
Story By- रुद्र पाठक
गाज़ीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र गाज़ीपुर से किसानों का एक जत्था शुक्रवार को उत्तराखंड स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय किसान मेला-2025 के लिए रवाना हुआ। जिले के सभी 16 विकास खंडों से तीन-तीन किसान इस दल में शामिल हैं। कुल 48 प्रगतिशील किसान इस अंतर राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे।

मेले का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इसमें देशभर के किसान, वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ एक साथ जुटेंगे। किसान यहां नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक खेती, पशुपालन, बागवानी और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी प्राप्त करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “पंतनगर विश्वविद्यालय देश के अग्रणी कृषि अनुसंधान केंद्रों में से एक है। ऐसे मेलों से किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने और अपनी पैदावार बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।”जत्थे में शामिल किसानों ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए सीखने और अनुभव साझा करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेला उन्हें खेती को अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बनाने में मदद करेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जिले के 1267 विद्यालयों में बच्चों को मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, 14 सप्ताह तक चलेगा विशेष पोषण अभियान

पहले सप्ताह में बच्चों को परोसा गया गरमा-गरम सूजी का हलवा, पोषण स्तर सुधारने के लिए विभाग की पहल समयबद्ध...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks