spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, November 13, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- छठ पूजा की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली
Story By- राहुल गिरी
धानापुर। थाना क्षेत्र के विजयदशमी पोखरा पर गुरुवार शाम छठ पूजा की तैयारियों के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाइट और पोस्टर लगाने का कार्य करते समय हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय बिजली मिस्त्री कार्तिक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पोस्टर लगाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार विजयदशमी पोखरा पर डाला छठ पर्व की तैयारियों को लेकर विद्युत सजावट और पोस्टर लगाने का कार्य कराया जा रहा था। इसके लिए वाराणसी से कारीगर बुलाए गए थे। गुरुवार शाम पोस्टर लगाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से कार्तिक गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया।

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कार्तिक वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। महज 18 वर्ष की आयु में उसकी मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद छठ पूजा की तैयारियों में जुटे लोगों में भी शोक व्याप्त है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए संवेदनशील बूथों की होगी पहचान

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks