spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, November 13, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- सेमरा गांव में दुस्साहसिक चोरी, लाखों के आभूषण और 1.20 लाख रुपये नकद समेट ले गए चोर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने तोड़े बक्सों के ताले, भैंस बेचकर रखी गई नकदी भी ले गए; खेत में टूटे मिले बक्से

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते अंदर दाखिल हुए और बक्सों के ताले तोड़कर नकदी, आभूषण तथा अन्य कीमती सामान समेट ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सेमरा गांव निवासी सुरेश यादव खेती-बाड़ी करते हैं। बुधवार की देर रात्रि परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान करीब दो बजे के आस पास चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ियों के रास्ते मकान के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखे बड़े और छोटे बक्सों के ताले तोड़कर पत्नी, बहन और बच्चों के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली।

भैंस बेचकर रखे थे 1.20 लाख रुपये

पीड़ित सुरेश यादव के अनुसार, गुरुवार की भोर करीब चार बजे उनकी नींद खुली तो घर का बाहरी दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो बक्सों के ताले टूटे पड़े थे और सामान गायब था। बड़े बक्से में भैंस बेचकर रखे गए 1 लाख 20 हजार रुपये नकद थे, जिन्हें चोर उठा ले गए। इसके अलावा तीन जोड़ी सोने के झुमके, तीन लॉकेट, मंगलसूत्र, मंटिका, सोने की सिकड़ी और अंगूठियां सहित चांदी की पायल, करधनी और पैजनी भी चोरी हो गईं। उनकी बहन के आभूषण भी चोर अपने साथ ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोर नकदी और जेवरात के साथ घर में रखी अरहर की दाल और कपड़े तक उठा ले गए।

एक किलोमीटर दूर खेत में मिले टूटे बक्से

ग्रामीणों के अनुसार, घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बाजरे के खेत में दोनों बक्से टूटे हुए मिले। वहीं, पास के धान के खेत में दो बैग, कपड़े, चूड़ियां और घड़ी बिखरी पड़ी मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने बक्सों से कीमती सामान निकालने के बाद उन्हें खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

घटना की सूचना पीड़ित ने आपातकालीन सेवा के दूरभाष नंबर 112 पर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आरोपित चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए संवेदनशील बूथों की होगी पहचान

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks