spot_img
25 C
Varanasi
Thursday, November 12, 2026
spot_img
spot_img

चंदौली के लाल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर लिखी महत्वपूर्ण पुस्तक, काशी विद्यापीठ के कुलपति ने किया विमोचन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

प्रो. रणधीर सिंह की पुस्तक में कला, विज्ञान, प्रबंधन, तकनीकी और वाणिज्य से जुड़े 20 अध्याय शामिल, 20 वर्षों के अनुभव और शोध का है परिणाम

परिवर्तन टुडे न्यूज, वाराणसी। आधुनिक युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ज्ञान, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से अपनी उपयोगिता साबित कर रही है। इसी क्रम में चंदौली जनपद के सढ़ान गांव के मूल निवासी प्रो. रणधीर सिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता : अंतर्दृष्टि, एकीकरण एवं नवाचार’ का गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने विमोचन किया। इस उपलब्धि से जनपद का नाम शैक्षणिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में एक बार फिर चर्चा में आया है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का संकलन केंद्र और तथ्यों का भंडार होती हैं। वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आवश्यकता प्रत्येक क्षेत्र में महसूस की जा रही है। इसके माध्यम से गुणात्मक विकास, कार्यक्षमता में सुधार और नवाचार को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का समुचित उपयोग ज्ञान के सृजन और विभिन्न क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

20 अध्यायों में समेटा कृत्रिम बुद्धिमत्ता का व्यापक स्वरूप

पुस्तक के संपादक प्रो. रणधीर सिंह ने बताया कि यह पुस्तक उनके दो दशकों के अनुभव, अध्ययन और अध्यापन कार्य का परिणाम है। बहुविषयक दृष्टिकोण पर आधारित इस पुस्तक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विविध आयामों को समाहित किया गया है। इसमें कला, विज्ञान, प्रबंधन, तकनीकी एवं वाणिज्य जैसे विषयों से संबंधित कुल 20 अध्याय शामिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुस्तक तैयार करने का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी जानकारियों, संभावनाओं और नवाचारों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है, जिससे विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी और अन्य पाठक इसका लाभ उठा सकें। उन्हें विश्वास है कि यह पुस्तक अध्ययन-अध्यापन के साथ ही ज्ञान के नए आयाम विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगी। पुस्तक का प्रकाशन दिल्ली के देवयानी पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा किया गया है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेता हैं प्रो. सिंह

गौरतलब है कि प्रो. रणधीर सिंह चंदौली जनपद के सढ़ान (पूरा), पोस्ट रामगढ़ के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई, जबकि उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पूरी हुई। वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज, भैरव तालाब (राजातालाब), वाराणसी के शारीरिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। इसके पूर्व भी उनके द्वारा कई पुस्तकों का लेखन एवं प्रकाशन किया जा चुका है।

विमोचन समारोह में प्राध्यापकों की रही उपस्थिति

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में प्रो. अमिता सिंह, वित्त अधिकारी पीतांबर दास सहित विश्वविद्यालय के अन्य सम्मानित प्राध्यापक उपस्थित रहे। चंदौली के एक ग्रामीण परिवेश से निकलकर उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले प्रो. रणधीर सिंह की इस शैक्षणिक उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा की समस्याओं को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिलाधिकारी से की मुलाकात

अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, अधूरे निर्माण कार्य, पेयजल, बिजली और छठ पूजा की व्यवस्थाओं पर हुई...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks