spot_img
32.8 C
Varanasi
Wednesday, April 15, 2026

तीन गांवों में आग लगने से 25 वीघा गेहू की फलस खाक: एसडीएम ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवों में सोमवार को दोपहर में अचानक आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों के अथक प्रयास के बाद भी करीब 25 बीघा तीनों गांव के किसानों की गेहू की खड़ी फसल जलकर खाक होगया। मौके पर पहुंचे एसडीएम कुंदन राज कपूर और कोतवाली पुलिस किसानों को हर संभव सहयोग का bharosha दिया। वही फायर बिग्रेड की पानी वाली वाहन उलब्ध कराये जाने की किसानों ने मांग उठाया।

इस समय गेंहू की फसल पूरी तरह तैयार है। और किसान तेजी से गेहूं की कटाई में लगे है। लेकिन तैयार फसल में आगजनी की घटनाआए भी काफी बढ़ गई है। सोमवार को अज्ञात कारणों से टेकापुर में गेंहू के खेत मे आग लगा। तेज धूप और हवा से आग तेजी से बढ़कर दूसरे गांव बहरवानी के गेंहू को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटें काफी ऊची उठ रही थी।  तेजी से आगे बढ़ रही थी।आग देख सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जुट गए।और झाड़ियों और लाठी-डंडे के सहारे आग पर काबू पाया। हर बार की तरह इस बार भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुची।

बहरवानी गांव के प्रधान जेपी चौहान, किसान संजय यादव और शेषनाथ राजभर ने बताया कि करीब 22 बीघा खेत की गेंहू जला है। इसमे बहरवानी के संजय यादव, रामनगीना यादव, राकेश यादव,शेषनाथ राजभर, टेकापुर के शामू यादव,श्यामबिहारी तिवारी सहित अन्य दर्जनो किसानों की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का कर्ज लेकर फसल तैयार की गई थी। कटाई की तैयारी चल रही थी। तब तक फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसी फसल पर बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च था। लेकिन वह भी जल गई। आग का दृश्य देख किसानों की आँखे डबडबा गई। वही दूसरी ओर सुबह रतनपुरा गांव में भी गेंहू के खेत मे आग लगा था। जिसमे करीब 4 बीघा फसल जलकर राख हो गया। पूर्व में अमावल, मनियारपुर, डैना बभनपुरा में सैकड़ो बीघा गेहू की खड़ी फसल जलकर खाक होगया है।

इस मौके पर एसडीएम कुन्दन राज कपूर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सकलडीहा पीजी कॉलेज मे कर्मचारी संघ का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न: बृजेश यादव अध्यक्ष महामंत्री पद पर संतोष सिंह

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। मंगलवार को आयोजित बैठक/चुनाव कर्मचारी संघ सकलडीहा पीजी कॉलेज में सम्पन्न हुआ। प्रक्रिया में संगठन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks