spot_img
34.6 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026

अभिषेक को मिली सफलता: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा मे 80 में से 75 अंक पाने पर किया गया सम्मानित

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के चहनियां विकास खंड क्षेत्र ‌के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा के छात्र कक्षा छः अभिषेक चौहान ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में 80 में से 75 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम ही नहीं बल्कि क्षेत्र का भी नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को चहनियां खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय द्वारा छात्र को सम्मानित किया गया।

प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा की शिक्षिका डॉ. अर्चना सिंह के कुशल मार्गदर्शन से छात्र अभिषेक चौहान ने विद्यालय सहित जनपद का गौरव बढ़ाया है। डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि छात्र अभिषेक चौहान कक्षा छः ने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में 80 में से 75 अंक प्राप्त कर अपना चयन सुनिश्चित किया है।

कक्षाध्यपिका डॉ. अर्चना सिंह सहित समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। हम सभी उनके उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करते हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

परिवर्तन टुडे चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks