spot_img
22.5 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

घने कुहरे व बर्फीली हवाओं से ठंड में इजाफा: सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की उठी मांग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद में शनिवार की सुबह से घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फीली हवाएं चलने से ठंड के बाद अब कोहरे की बढ़ती तीव्रता ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रहा है।

घने कोहरे का सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले छात्रों और स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह के समय सड़कों पर कुछ ही दूरी पर दिखाई देना मुश्किल हो जा रहा है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
कोहरे और ठंड की वजह से लोग देर सुबह तक अपने घरों में ही रहने को मजबूर हैं। दैनिक कार्यों और व्यापार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल के कई जनपदों में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा छाया हुआ है। वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में आगामी तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। इस दौरान ठंड और गलन में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बढ़ती ठंड और गलन को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से चट्टी-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों और राहगीरों को राहत मिल सके।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks