spot_img
34.1 C
Varanasi
Sunday, June 21, 2026

ताजपुर मे माथा पर जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील: विभागीय अधिकारी है अनजान, ग्रामीणों में आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के ताजपुर गांव में जाने वाले मार्ग जिसे गांव के लोग ( माथा पर ) जाने वाला मुख्यमार्ग कहते है जो की 600 मीटर लंबी सड़क 20 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। लेकिन विडंबना यह है कि सड़क आज पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि बीते लंबे समय से गांव ताजपुर के ( माथा पर ) जाने वाला सड़क सालों से जर्जर है। सड़क काफी जर्जर होने के कारण गांव से आने जाने वाले ग्रामीण व स्कूली छात्र छात्राएं आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणो ने इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से किया परन्तु इस मार्ग से अनजान बने हुए है। ग्रामीणों के साथ ही अन्य बाहर के लोगो को इस जर्जर मार्ग से गुजरने में काफी समस्याओं का सामना करना करते है। ग्रामीणों का कहना है की ताजपुर गांव में जो ये मार्ग है जिसे ( माथा पर ) के नाम से जाना जाता है। इस मार्ग पर जाने के लिए 600 मीटर लंबी सड़क 20 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। लेकिन विडंबना यह है कि सड़क आज पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क पर गांव के साथ ही एक निजी विद्यालय का भी संचालन होता है। बरसात के दिनों में गड्डों में पानी भरे होने से गहराई का पता नहीं चलता है। जिससे स्कूली छात्र सहित ग्रामीण गिरकर चोटिल होते रहते हैं। अगर अचानक देर रात गाँव मे किसी का तबीयत खराब हो जाता है तो मरीजों को ले जाने में काफी कठिनाईयो का सामना करना  पड़ता है। वही सबसे अधिक परेशानी वृद्ध, महिलाओं और बच्चों को होती है। हमेशा दुर्घटना को लेकर आशंका बनी रहती है।

वही ग्रामीणों उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। वही चेताया कि सड़क का निर्माण जल्द नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे।

विरोध प्रदर्शन करने वालो में युवक मंगल दल के अध्यक्ष चन्दन पासवान, अमित यादव, विवेक यादव, अजय पाल, विकास पाण्डेय, लल्लू सिंह ,अफजल,अनूज मौर्या, लकी,शुभम गुप्ता, ऋषि गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks