spot_img
32.1 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

प्रतिदिन दो से चार घंटा समय निकालकर मतदाता सूची का करें मिलान, बूथ पर पहुंचकर छूटे लोगों का नाम सूची में दर्ज कराये कार्यकर्ता: विधायक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा विधान सभा में एसआईआर के तहत 55 हजार से अधिक नाम डबल मृतक और सिफ्टेड नाम चिन्हित किया गया है। इसे लेकर अधिकारियों की ओर से विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों से छूटे हुए लोगों का नाम 26 दिसम्बर तक सम्मलित कराने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव  बूथ व सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक करके छूटे और मृतक नामों का पहचान एसआईआर सूची को शत प्रतिशत पूर्ण कराये जाने का अपील किया। कहा कि आने वाले चुनाव में मतदाताओं का नाम चिन्हित होगा।

सकलडीहा विधान सभा में कुल 3 लाख 43 हजार 525 मतदाताओं के सापेक्ष 2 लाख  87 हजार 557मतदाताओं का एसआईआर ऑन लाइन डिजिटल कर दिया गया है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से 10103 मृतक मतदाताओं को चिन्हित किया गया। 13 हजार 11 अनुपस्थित मतदाता है। 25 हजार 136 मतदाता अन्य जगह सिफ्टेड है। 6556 डबल मतदाताओं का नाम चिन्हित किया गया है। 1163 ऐसे मतदाता है। जिनकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाया है। इस प्रकार कुल  55 हजार 968  मतदाताओं का नाम चिन्हित कर दिया गया है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है जो अनुपस्थित है, मृतक है,अन्य जगह सिफ्टेंड है और ऐसे मतदाता जिनकी कोई जानकारी नही मिल रही है। उन्हें चिन्हित करके बीएलओ से मिलकर एसआईआर सूची में दर्ज कराये। जिससे एसआईआर कार्य को 26 दिसम्बर तक पूर्ण करा लिया जाय। अंत में कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन दो से चार घंटा समय निकालकर मतदाता सूची का मिलान करके नाम संशोधित और छूटे हुए लोगों का नाम दर्ज कराने की अपील किया।

इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रभात यादव,सुरेन्द्र,केशव राजभर,लक्ष्मण पासवान,मुन्ना चौहान, बीरेन्द्र यादव,घनश्याम,सिंटू यादव,पुत्तुल सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks