spot_img
38.4 C
Varanasi
Friday, April 3, 2026

बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर एक मंदिर से टकराए, एक की मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गांवा त्रिलोकपुर के पास बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर एक मंदिर से टकरा गये। बाइक पर बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होगये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले गये। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

धीना थाना क्षेत्र के बेटाडीह गांव निवासी सुनील गुप्ता के दो पुत्र 18 वर्षीय अमन गुप्ता और 14 वर्षीय आदित्य गुप्ता है। सुनील गुप्ता के बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने धीना थाना क्षेत्र के सबल जलालपुर गांव आए थे। इसी शादी में अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ निवासी 20 वर्षीय धीरज गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता भी आए थे। अमन गुप्ता और धीरज गुप्ता दोनों किसी काम से जलालपुर से पैशन प्रो बाइक लेकर कमालपुर होते हुए डेढ़ावल चौकी आ रहे थे।

कमलापुर सकलडीहा मार्ग पर डेढ़गांवा गांव के समीप त्रिलोकपुर के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक मंदिर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े, उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। वहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव और बीके प्रसाद ने जांच के बाद अमन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धीरज गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। अमन अपने ननिहाल खरखोलिया में रहता था।

शादी की खुशी मातम में बदली

सुनील गुप्ता के बुआ के लड़के की शादी बिहार के तिलहाड़ी में जाने के लिये तैयारी चल रहा था। इसी बीच परिवार के अमन गुप्ता की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशी मातम में बदल गया। अमन की मौत होने पर पिता सुनील माता इंदू देवी छोटा भाई आदित्य सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।

इस बाबत प्रभारी कोतवाल वरूणेन्द्र राय ने बताया कि बाइक के अनियंत्रित होने से एक युवक की मौत हो गयी। एक घायल युवक को इलाज के लिये जिला अस्पताल पर इलाज चल रहा है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

शिक्षक शब्द संघर्ष से जुड़ा हुआ है वह तरासने का काम करता है: घनश्याम त्रिपाठी

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। इंटर कॉलेज मे गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, अपने सेवा से सेवानिवृत्व हुवे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks