spot_img
29.8 C
Varanasi
Wednesday, July 8, 2026
spot_img

स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिये उमड़ा जनसैलाब

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

हर हर महादेव के शंखनाद से गुंज उठा स्वंय भू कालेश्वर का शिवालय

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। महाशिवरात्रि पर चतुर्भुजपुर स्थित स्वयं भू बाबा कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर और सकलडीहा कस्बा के महेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया। महिला और पुरूष के लिए गर्भगृह में अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए। जबकि निकास के लिए तीसरा द्वार बनाया गया। अलग अलग समय से महिला और पुरुष श्रद्धालुओ की भीड़ को दर्शन कराया जा रहा था।

सुबह 3 बजे मंगला आरती के बाद बाबा का गर्भगृह दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की करीब एक किलो मीटर लंबी कतारें लगी रहीं। जिनके लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। स्वयंभू कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर की मान्यता है कि यहां शिवलिंग स्वतः जमीन से प्रकट हुआ था। यह मंदिर काशी विश्वनाथ वाराणसी ट्रस्ट से संबद्ध है।

चंदौली जिले के साथ-साथ अन्य जनपदों और बिहार राज्य से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु रात 12 बजे से ही कतार में लगना शुरू हो गए थे। मान्यता है कि कालेश्वरनाथ महादेव के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मंदिर के पुजारी राकेश पाण्डेय ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर अति प्राचीन है और यहां दर्शन मात्र से दिव्य व अलौकिक शक्तियों का आभास होता है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम कुंदन राजकपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सीओ स्नेहा तिवारी, कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद, वरुणेंद्र राय, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सेवादार मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि पर मेला में महिलाओं की उमड़ी भीड़

महाशिवरात्री पर्व को लेकर चतुर्भुजपुर में तीन दिवसीय मेला का आयोजन होता है। पहले दिन दर्शन पूजन के साथ महिलाओं ने मेला में पहुंचकर गुड़हिया जेलबी पकौड़ी के साथ घरेलू सामानों की खरीदारी किया। इस मौके पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में महिला पुलिस और दरोगा तैनात किये गये थे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा में 12 जुलाई को हरियाली का महाअभियान, डेढ़ लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत में लगेंगे 1298 पौधे, जीओ टैगिंग और संरक्षण...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks