spot_img
25.1 C
Varanasi
Tuesday, April 14, 2026

बभनपुरा में गूंजा “जय भीम” – डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा का हुआ अनावरण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के मनियारपुर के मौजा बभनपुरा में 14 अप्रैल मंगलवार को सामाजिक चेतना और सम्मान का एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा का भव्य अनावरण छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रोहित तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में “जय भीम” और “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों में उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था।

छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रोहित तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “बाबा साहब सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो हर वर्ग को समानता और सम्मान का अधिकार दिलाती है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग किया कि बाबा साहेब की प्रतिमा को स्थायी और उचित स्थान तहसील प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें।

इस कार्यक्रम में अखिलेश प्रजापति, चंदन राम, कतवारू राम, छोटे लाल, खखनु, रामशंकर, शिवम, मनीष सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन बहन साधना द्वारा किया गया।

बभनपुरा में हुआ यह आयोजन न केवल एक प्रतिमा अनावरण था, बल्कि यह समानता, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चंदौली में शिक्षकों का मशाल जुलूस

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks