spot_img
31.6 C
Varanasi
Saturday, August 1, 2026
spot_img

Chandauli news- 55 लाख की लागत से सड़क व नाली का होगा निर्माण

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सड़क निर्माण से आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को होगी सहूलियत

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को सिलौटा गांव में 35 लाख की लागत से बन रहे सड़क का शिलान्यास व 20 लाख की लागत से बने नाली का फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे गांव वासियों सहित आधा दर्जन गांवों में आवागमन करने में काफी सहूलियत हो जाएगी। उक्त सड़क व नाली निर्माण का काफी दिनों से मांग चल रही थी।

सिलौटा गांव में ब्राह्मण व मौर्या सहित अन्य लोगों के घरों का पानी निकलने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। वही सिलौटा गांव में आने जाने वाला मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे गांव वासियों सहित आधा दर्जन गांवों के लोगों को चार पहिया वाहनों व राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

इसके लिए ग्रामीणों ने बीते दिनों पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने गांव में नाली व सड़क निर्माण करने का मांग किया था। इसको देखते हुए विधायक सुशील सिंह के पहल पर संतुलित क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि से लगभग 35 लाख की लागत से सड़क व विधायक निधि से लगभग 20 लाख की लागत से नाली का निर्माण कराया गया। इससे गांव वासियों को पानी निकासी की समस्या से निजात मिल गया।वही सड़क के निर्माण से ग्रामीणों व आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत उपाध्याय व संचालन रामजी तिवारी ने किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, रमेश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, हरिवंश उपाध्याय, नंदकुमार पांडेय, मृत्युंजय सिंह दीपू, फेंकू मौर्य, गुलाब कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह दीपू, रामजनम, रामप्रकाश उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय उर्फ मिन्टू, सत्यवान मौर्य, संगीता गुप्ता, अजीत पांडेय, दिलीप सिंह,अनिल श्रीवास्तव, दीना सिंह, धनंजय खरवार,दिलशेर अहमद, टप्पू सिंह, संतोष सिंह, मौलिक सिंह, मंजीत सिंह, बाचा पाल, आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पारिवारिक विवाद ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती, भदोही में रोकी गई कार, बच्चा सुरक्षित मिला

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार को पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद ने पुलिस...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks