spot_img
29.5 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को लेकर किसान यूनियन ने लगाई गुहार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील के विभिन्न ग्राम सभा में पिछले कई वर्षों से बंदरों तथा घड़रोज के आतंक से किसान व ग्रामीण अत्यधिक परेशान है। सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा वाराणसी मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल तथा जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव द्वारा वनाधिकारी से मिलकर समस्या के निस्तारण के बारे में मांग की है।

मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि आए दिन कहीं ना कहीं यह बंदर इतने खूंखार हो गए है की अक्सर लोगों को घायल कर दे रहे हैं। वही बंदरों तथा घड़रोजो द्वारा किसानों व ग्रामीणों के सामान को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिससे किसान व ग्रामीण आतंकित है।

इसी के साथ भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल तथा उनकी टीम द्वारा वनाधिकारी को एक पत्र सौप कर समस्या से निजात की मांग किया है। जिसमें बताया गया कि सकलडीहा तहसील, धानापुर ब्लाक, चहनिया ब्लॉक, बरहनी ब्लॉक के साथ चंदौली जिले के विभिन्न ग्राम सभा में जिसमें विशेषतर सकलडीहा ग्राम सभा में बंदरों का आतंक अत्यधिक बढ़ गया है। वही बरहनी ब्लॉक तथा धानापुर ब्लाक में घड़रोज द्वारा किसानों के फसल को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस समस्या का निदान शिघ्र अति शिघ्र करने का कष्ट करें। जिस पर अधिकारी द्वारा समस्या के निदान किए जाने का आश्वासन दिया गया।

पत्रक देने वालों में युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव के सात अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शहीदों के बलिदान को नमन कर राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प : डॉ. के.एन. पांडेय

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा काशी परिषद प्रांत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks