परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभाजन विभीषिका पर आधारित तमस फिल्म को दिखाया गया। इस दिवस पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने विभाजन से होने वाली त्रासदी एवं शरणार्थी समस्या पर व्यापकता से अपनी विचार को रखा।
प्राचार्य ने कहा कि हम 15 अगस्त को स्वतंत्र हुए जो हमारी खुशी का दिन था लेकिन उसके साथ ही साथ बड़ा दुख भी था कि हम विभाजित हो गए थे और हमारे सामने विकराल शरणार्थी समस्या थी। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रोफेसर दया शंकर सिंह यादव ने विभाजन विधिका से जो समस्या उत्पन्न होती है और उसकी त्रासदी को किस तरह से हमें वर्तमान स्तर तक झेलना पड़ता है इस तरफ भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया, और साथ ही साथ अमर शहीदों को भी याद किया।
कार्यक्रम संयोजन श्याम श्याम लाल सिंह यादव ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन यज्ञ नाथ पांडेय ने किया धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय प्रभारी अजय कुमार यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव भी उपस्थित रहे, साथ ही महाविद्यालय के अनेक अध्यापक एवं कर्मचारी भी अपनी सहभागिता दिए।



