spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा मे तंबाकू के सेवन पर जागरूकता रैली: नशा युवाओं के विकास के लिये घातक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर मंगलवार को तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत डायट प्राचार्य विकायल भारती की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान पोस्टर और स्लोगन सहित कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य विकायल भारती ने कहा कि तंबाकू का सेवन युवाओं के विकास के लिये घातक है। नशा से कई परिवार में विघटन की स्थिती पैदा हो रहा है। नशा से व्यक्ति का जीवन के साथ परिवार का खुशहाली बर्बाद हो रहा है। इस लिये हर युवाओं की जिम्मेदारी है कि गांव गांव में लोगों को तंबाकू सेवन से हो रहे नुकसान से लोगों को जागरूक करे। हर कार्यालय में इसके सेवन पर प्रतिबंध स्वंय से करे। तभी हमारा देश और परिवार खुशहाल होगा। कार्यक्रम में शिक्षकों और प्रशिक्षुओं की ओर से पोस्टर निर्माण, स्लोगन, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक के मामध्य से जागरूक करने का पहल किया गया। अंत में प्रवक्ताओं ने विस्तार से तंबाकू सेवन से होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर डॉ. अभिषेक सिंह जनपद सलाहकार, कुसुम मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय, प्रभारी जयंत कुमार सिंह, प्रवक्ता डॉ. बैजनाथ पांडेय, डॉ स्वाति राय, डॉ. रामानंद कुमार, एसआरजी अनीता कुमारी व समस्त डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks