spot_img
28.9 C
Varanasi
Wednesday, July 29, 2026
spot_img

Chandauli news- हाइवे निर्माण के लिये खड़ेहरा में चला बुल्डोजर, कई मकान ध्वस्त

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

नोटिस देने के बाद भी मकान नहीं तोड़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने चलाया बुल्डोजर

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। हाइवे निर्माण को लेकर खड़ेहरा गांव में लम्बे समय से सड़क निर्माण अधर में लटका हुआ था। विभाग की ओर से तीन बार नोटिस और सूचना देने के बाद भी मुआवजा को लेकर मकान नही तोड़ने दिया जा रहा था। बुधवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पुलिस और पीएससी फोर्स लगाकर कई मकानों पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की मनमानी को लेकर विरोध जताया। हालाकि प्रशासन ने नियमानुसार मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिलाने की बात कही है।

खड़ेहरा गांव में लम्बे समय से सर्किल रेट से मुआवजा दिलाये जाने की मांग भू स्वामी की ओर से किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से न्यायालय से लेकर जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत भी किया था। लेकिन मुआवजा नही मिलने से भू स्वामियों में आक्रोंश था। बुधवार को तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पीएससी और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बुल्डेाजर चलाकर कई मकान को ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर ग्रामीणों को पुलिस ने थाने ले आयी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सर्किल रेट से मुआवजा तो दूर घर में बने लैट्रिंग बाथरूम तक तोड़ दिया गया है। सुबह से लेकर शाम तक बुल्डेाजर पुलिस फोर्स के निगरानी में चलता रहा।

इस बाबत उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि सबको नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा। मुआवजा से संतुष्ट नहीं है तो वह अपील कर सकते है।

इस मौके पर अधीशासी अभियंता राजेश कुमार,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,सीओ स्नेहा तिवारी,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद सहित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं सताएगी बार-बार बिजली ट्रिपिंग! सकलडीहा के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार के बाद नोनार व सकलडीहा द्वितीय फीडर का लोड हुआ संतुलित, आपूर्ति हुई...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks