spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

माधोपुर की बिटिया ने लखनऊ में सीबीएसई बोर्ड में दिखाया जलवा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/चंदौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी रंजय सिंह की बिटिया राही राजपूत ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में लखनऊ में अपना जलवा दिखाया। लखनऊ के कैनोसा स्कूल से 97.20 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया। गांव वासी बिटिया के इस उपलब्धि पर परिजनों को मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार कर रहे है।

माधोपुर गांव निवासी रंजय सिंह लखनऊ में सिटी बैंक में मैनेजर के पद पर नियुक्त है। परिवार लखनऊ में ही रहता है।बिटिया राही राजपूत लखनऊ के कैनोसा स्कूल में 12 वीं की छात्रा हैं। जिसने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 97.20 प्रतिशत पाकर विद्यालय में अपना परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा के सराहनीय प्रयास पर शिक्षक राही राजपूत का सराहना कर रहे है। वही माधोपुर गांव वासी बिटिया के इस उपलब्धि पर परिजनों को मुंह मीठा कराकर बधाई दे रहे।राही राजपूत के चाचा अजय प्रताप सिंह टप्पू ने कहा कि भतीजी ने लखनऊ के कैनोसा स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह काफी खुशी की बात है।

छात्रा राही राजपूत ने बताया कि मेरी इस उपलब्धि पर माता प्रिया सिंह,पिता रंजय सिंह व चाचा अजय प्रताप सिंह उर्फ टप्पू का काफी सहयोग रहा है। विद्यालय में शिक्षक व शिक्षिकाओं के शिक्षण कार्य से सुखद परिणाम मिल सका है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks