spot_img
35.6 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले में ‘केसीसी संतृप्तिकरण महा अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान 15 मई से 31 मई तक विकासखंड स्तर पर आयोजित होगा। यह जानकारी जिला अग्रणी प्रबंधक सुनील कुमार भगत ने दी है।

अभियान के दौरान विभिन्न बैंक शाखाएं किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी देंगी। साथ ही, पशुपालन एवं फसली ऋण खातों के नवीनीकरण पर भी विशेष जोर रहेगा।

इस अभियान के अंतर्गत किसानों को समय से फसली ऋण चुकाने पर मिलने वाले ब्याज अनुदान की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा, उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को सुरक्षा मिल सके।

जिला अग्रणी प्रबंधक ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़कर लाभान्वित करना है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- फाइल को लेकर तहसीलदार चैंबर में बवाल: अधिवक्ता घायल, प्रभारी राजस्व लिपिक बाथरूम में छिपा; मुकदमा दर्ज

तहसीलदार के निर्देश के बावजूद खतौनी शुद्धीकरण की 38(2)की फाइल रोकने का आरोप परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली सकलडीहा। तहसीलदार के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks