spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। थाना क्षेत्र के जनौली मोड़ के पास बीती देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय रविनंदन यादव पुत्र रामजतन यादव ग्राम चकिया लोढ़वा प्रकाशपुर महुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार की देर शाम रविनंदन अपनी बाइक पर सवार होकर कमालपुर बाजार से लौट रहे थे। अभी वह जनौली मोड़ के समीप पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल चंदौली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविनंदन सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते थे। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं।

इस बाबत में धीना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्वजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks