spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

महिला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मिलान फाउंडेशन कर रहा जागरूक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

गर्ल आइकन सोनाली गुप्ता ने किया संचालन

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के बथावर गांव मे पंचायत भवन पर मिलान फाउंडेशन के तत्वावधान में “गर्ल आइकॉन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया। गर्ल आइकन सोनाली गुप्ता ने संचालन करते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना और उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है।

मुख्य अतिथि रहे सकलडीहा पीजी कालेज के प्रोफेसर डॉ. शमीम राईन ने अपने संबोधन में कहा “महिलाएं समाज की रीढ़ होती है। उन्हें सशक्त करना समाज को मजबूत करना है। लड़कियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता का मौका देकर हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि मिलान फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी सामाजिक पहचान स्थापित करने के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता, शिक्षा, और लैंगिक समानता पर चर्चा की गई।

गर्ल आइकॉन की बच्चियों ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित गीत और नाटक प्रस्तुत किए, जो मुख्य आकर्षण रहे। इस मौके पर महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

मिलान फाउंडेशन के प्रोजेक्ट एसोसिएंट गायत्री गुप्ता ने कहा की धीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा इस मिलान फाउंडेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है और “गर्ल आइकॉन प्रोग्राम का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाना है। ”कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों, बच्चों और समाजसेवी संगठनों की भागीदारी रही। अंत में, अतिथियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन महिलाओं की स्थिति को सशक्त बनाने और उनकी भूमिका को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम का संचालन गर्ल आइकॉन सोनाली गुप्ता ने किया।

इस मौके पर साथी लीडर संजू कुमारी, खुशी पाल, अंकिता यादव, सकीना बानो, प्रज्ञा पांडेय, रितु कुमारी, अंतिम गुप्ता, यासमीन परवीन, आयुषी चौरसिया, तराना बानो, सिंधु बाला, रोली यादव, अनामिका यादव, अनामिका गुप्ता, प्रिया गुप्ता, रिमझिम गुप्ता, पूजा गुप्ता, रजनी सैनी, नुसरतजहां, गरिमा पांडेय, दुर्गा गुप्ता, अंजली गुप्ता, अर्चना गुप्ता, कुसुम यादव आदि सैकड़ो महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं संरक्षक के रूप मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन मौर्या रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks