spot_img
33.5 C
Varanasi
Wednesday, July 15, 2026
spot_img

Chandauli news- चहनियां बाजार में आग का तांडव, व्यापारी की वर्षों की पूंजी मिनटों में स्वाहा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, व्यापारी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; नुकसान की भरपाई की उठी मांग

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। कस्बा स्थित स्टेट हाईवे किनारे बुधवार देर रात एक किराना दुकान में अचानक लगी भीषण आग से लाखों रुपये का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वीडियो: आग का तांडव

जानकारी के अनुसार चहनियां बाजार निवासी अजय गुप्ता की स्टेट हाईवे पर किराना की दुकान है। रोज की तरह वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर की छत पर सोने चले गए। लगभग आधे घंटे बाद उनकी पत्नी अंजू गुप्ता को दुकान की ओर से कुछ असामान्य आवाज सुनाई दी। जब तक वह दुकान की चाबी लेकर नीचे पहुंचतीं, तब तक दुकान से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन दुकान की चाबी काउंटर के अंदर होने के कारण शटर नहीं खोला जा सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जेसीबी मशीन मंगाकर शटर को तोड़ा गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता ने तुरंत अग्निशमन विभाग और बलुआ पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान के पीछे की दीवार तुड़वाकर आसपास लगे सबमर्सिबल पंपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कराया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान में रखा खाद्यान्न, दैनिक उपयोग का सामान, अन्य किराना सामग्री तथा नकदी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

दुकान मालिक की पत्नी अंजू गुप्ता ने बताया कि दुकान में बिक्री के लिए रखा लाखों रुपये का सामान और नकदी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

घटना के बीच एक और दुखद हादसा उस समय हुआ जब सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार के सदस्य विजय गुप्ता, जो अपनी बड़ी बहन रिंकी गुप्ता को इलाज के लिए मुगलसराय लेकर गए थे, वापस लौट रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना के बाद व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गुलाब साहू तथा भाजपा नेता आनंद सिंह ने प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को आर्थिक सहायता दिलाने तथा हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। वहीं पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से विवाहिता की मौत, दो घायल

छत की सफाई के दौरान सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गई, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks