spot_img
33.5 C
Varanasi
Wednesday, July 15, 2026
spot_img

Chandauli news- ट्रेन की चपेट में पति की मौत, सदमा सहन न कर सकीं पत्नी ने भी तोड़ा दम

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

चार घंटे के अंतराल में उजड़ गया पूरा सुहाग, गांव में पसरा मातम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के टिकरवापार गांव में मंगलवार की शाम एक मार्मिक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पति की मृत्यु का समाचार मिलते ही पत्नी गहरे सदमे में चली गईं और महज चार घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, टिकरवापार निवासी 75 वर्षीय मिठाई राम अपनी अस्वस्थ 70 वर्षीय पत्नी इमरती देवी के लिए दवा लेने चतुर्भुजपुर बाजार गए थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दवा लेकर लौटते समय सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–पटना रेलखंड की डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, पति की मृत्यु का समाचार मिलते ही घर पर मौजूद पत्नी इमरती देवी गहरे सदमे में चली गईं। पति के वियोग का आघात वह सहन नहीं कर सकीं और लगभग चार घंटे बाद उनकी भी मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मिठाई राम का शव घर पहुंचा तो परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो उठा। पति-पत्नी की एक साथ अंतिम यात्रा निकलते देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

बताया जाता है कि मृतक मिठाई राम का परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर है और झोपड़ी में जीवन-यापन करता है। उनके परिवार में पांच पुत्र—श्रवण, मनोज, दीपक, दिनेश और रजत—हैं। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस बाबत थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से विवाहिता की मौत, दो घायल

छत की सफाई के दौरान सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गई, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks